Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना हैरान करने वाली: रणवीर शौरी

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) अभिनेता रणवीर शौरी ने टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना को ‘हैरान करने वाला और घृणित’ करार दिया और कहा कि आरोपियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।

शौरी ने रविवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर इस घटना को ‘आक्रोशित करने वाला’ बताया।

उन्होंने लिखा, ‘‘हैरान करने वाला और घृणित! उम्मीद है कि सभी सुरक्षित हैं।’’

अभिनेता ने अपने पोस्ट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया। उन्होंने लिखा, ‘‘आरोपियों के प्रति कोई नरमी नहीं, मुंबई पुलिस! यह बेहद आक्रोशित करने वाला है।’’

रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

भाषा शोभना वैभव

वैभव