Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

जम्मू-कश्मीर के रामबन में त्योहारों से पहले विस्फोटक सामग्री बेचने वाली दुकानों की जांच

जम्मू, 19 अक्टूबर (भाषा) दशहरा और अन्य त्योहारों से पहले कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में उर्वरक, बीज और विस्फोटक सामग्री बेचने वाली दुकानों पर तलाशी ली और निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पुलिस ने नियंत्रित सामग्री की अवैध बिक्री, दुरुपयोग और उन्हें अवैध रूप से अन्यत्र पहुंचाने पर रोक लगाने के लिए दुकानों में उपलब्ध भंडार, लाइसेंस और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

अधिकारियों के अनुसार, ह अभियान त्योहारों के दौरान शांति, सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे एहतियाती उपायों के तहत यचलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दुकानदारों और कारोबारियों से लागू कानूनों का पालन करने तथा अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों या नियंत्रित सामग्रियों की अवैध बिक्री की सूचना निकटतम पुलिस थाने या आपातकालीन नंबर 112 पर देने का आग्रह किया गया।

रामबन पुलिस ने कहा कि वह कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा अमित

अमित