Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन, एक मजदूर की मौत

जम्मू, 19 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन होने से 45 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मजदूर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के तहत आने वाले जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) के लिए काम कर रहे थे।

यह घटना सावजियां तहसील के पहाड़ी इलाके अंगन पथरी के पास सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर हुई। यहां पुंछ-गुलमर्ग सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान डन्ना गग्रियां गांव निवासी मोहम्मद बशीर के रूप में हुई है। घायल मजदूरों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा मनीषा

मनीषा