Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

पर्दे के पीछे कोई है: केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ यूडीएफ संयोजक के आरोपों पर मुरलीधरन

तिरुवनंतपुरम, 19 अक्टूबर (भाषा) केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने सोमवार को कहा कि जब कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के खिलाफ बार-बार आरोप लगा रहा है, तो इसका मतलब है कि ‘‘पर्दे के पीछे कोई है’’।

मुरलीधरन यूडीएफ संयोजक अदूर प्रकाश द्वारा किए गए दावे के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

प्रकाश दावा करते रहे हैं कि मुख्यमंत्री उनसे या गठबंधन सहयोगियों से सलाह लिए बिना, बड़े प्रशासनिक और नीतिगत फैसले एकतरफा तरीके से ले रहे हैं।

मुरलीधरन ने कहा, ‘‘अगर कोई बार-बार मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहा है, तो पर्दे के पीछे कोई है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि इन बातों पर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व गौर करेगा और समय रहते इस पर कोई फैसला लेगा।

प्रकाश ने तब विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने तिरुवनंतपुरम में प्रेसवार्ता के दौरान सतीशन की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रशासन और नीति से जुड़े बड़े फैसले उनसे या गठबंधन सहयोगियों से सलाह लिए बिना, एकतरफा तरीके से लिए जा रहे हैं।

यूडीएफ संयोजक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को औपचारिक लिखित शिकायत सौंपकर और पार्टी महासचिव दीपा दासमुंशी तथा राहुल गांधी से मिलकर इस मामले को और तूल दे दिया।

बाद में, सतीशन ने अपने बचाव में कहा कि सभी नीतिगत फैसले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ परामर्श करके लिए जाते हैं, और रोजमर्रा के प्रशासनिक मामलों को कैबिनेट द्वारा देखा जाता है।

प्रकाश ने हाल ही में एक मीडिया प्रतिष्ठान को दिए गए साक्षात्कार में फिर से वही आरोप लगाया।

भाषा नेत्रपाल वैभव

वैभव