Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

एचएफसीएल का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ कई गुना होकर 394 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दूरसंचार उपकरण बनाने वाली घरेलू कंपनी एचएफसीएल का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना होकर 394.22 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कृत्रिम मेधा (एआई) डेटा केंद्रों से ऑप्टिकल फाइबर केबल की मांग बढ़ने से उसके लाभ में यह वृद्धि दर्ज की गई।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी ने करीब 72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

एचएफसीएल के प्रबंध निदेशक महेंद्र नाहटा ने बयान में कहा, ‘‘यह कंपनी के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन है और हमारी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये नतीजे हमारे कारोबार के बढ़ते पैमाने, मजबूती और गति को दर्शाते हैं। साथ ही, इनसे हितधारकों के लिए निरंतर वृद्धि और दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने की एचएफसीएल की क्षमता पर हमारा भरोसा मजबूत होता है।’’

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में राजस्व में सालाना आधार पर 80 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है। उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028-29 के लिए तय समयसीमा से पहले ही वह 10,000 करोड़ रुपये के राजस्व का आंकड़ा पार कर लेगी।

नाहटा ने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2028-29 तक 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा था। कारोबार में मौजूदा गति को देखते हुए हमारा मानना है कि यह लक्ष्य काफी पहले हासिल किया जा सकता है।’’

समीक्षाधीन तिमाही में एचएफसीएल का परिचालन से एकीकृत राजस्व दोगुने से अधिक होकर 2,541.79 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,043.34 करोड़ रुपये था।

कंपनी का शुद्ध लाभ मार्जिन सालाना आधार पर दोगुने से अधिक होकर 14.36 प्रतिशत हो गया, जो पहले 2.23 प्रतिशत था।

भाषा निहारिका

निहारिका