Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

हैदराबाद हवाई अड्डे का 'एक्स' अकाउंट हैक हुआ, जल्द ही बहाल किया गया

हैदराबाद, 19 अक्टूबर (भाषा) हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) का आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट सोमवार को हैक हो गया, जिसे बाद में बहाल कर लिया गया।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) टीम ने अकाउंट हैक होने का तुरंत पता लगा लिया, आवश्यक कदम उठाए और अकाउंट को बहाल कर दिया।

जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीएचआईएएल) ने एक बयान में कहा, “हैदराबाद हवाई अड्डे (आरजीआईए) ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच की घटना पर तुरंत कार्रवाई की। अकाउंट बहाल कर दिया गया है और यह पूरी तरह से काम कर रहा है। इस घटना की सूचना संबंधित साइबर अपराध अधिकारियों और 'एक्स' को दे दी गई है तथा इसकी विस्तृत जांच जारी है।”

उन्होंने कहा कि 'एक्स' अकाउंट हवाई अड्डे की प्रणालियों से जुड़ा नहीं है। इसलिए हवाई अड्डे के संचालन, यात्री सेवाओं या परिचालन प्रणालियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव