Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में जलावन की लकड़ी इकट्ठा करने वालों पर गोलीबारी, दो की मौत, दो घायल

इंफाल, 19 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा कथित तौर पर जलावन की लकड़ी इकट्ठा करने वालों के एक समूह पर गोलीबारी किए जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 10 से अधिक लोग सुबह करीब सात बजे जलावन की लकड़ी इकट्ठा करने के लिए नोंगशुम के पास की पहाड़ियों में गए थे, तभी संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि शवों को वहां से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि करीब तीन लोगों का अभी पता नहीं चल पाया था।

इंफाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए एक घायल व्यक्ति ने कहा, “जब हम जलावन की लकड़ियां लाद रहे थे, तभी अचानक हम पर गोलीबारी शुरू कर दी गई।”

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा