Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

समाज की सच्ची प्रगति लड़कियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तीकरण में निहित है : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि लड़कियां साक्षात शक्ति का स्वरूप हैं और उनके सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा तथा सशक्तीकरण में ही समाज की सच्ची प्रगति है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महानवमी के अवसर पर परिवार के साथ कन्या पूजन किया और सभी लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य तथा दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि हर बेटी को आगे बढ़ने और अपने सपने पूरे करने के समान अवसर देना ही कन्या पूजन की भावना को जीवन में उतारना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली सरकार हर बेटी की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।'

भाषा नोमान तान्या अमित

अमित