Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में तीन संदिग्ध कोटा में पकड़े गए: पुलिस

जयपुर, 19 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में सोमवार को कोटा में तीन संदिग्धों को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोटा शहर की पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।

कोटा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, 'शहर की पुलिस ने आज कोटा स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।'

अधिकारियों के अनुसार संदिग्धों में से दो की पहचान रितिक और रेहान के रूप में हुई है। रितिक बिहार का रहने वाला है जबकि रेहान हरियाणा से है। तीसरे आरोपी की पहचान की जा रही है जो नाबालिग बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पुणे-जयपुर ट्रेन से यात्रा कर रहे थे जो सुबह 10:17 बजे कोटा रेवले स्टेशन पहुंची।

कोटा की जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर शहर की पुलिस के एक दल को रेलवे स्टेशन पर भेजा। रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों को भी सतर्क किया गया और संदिग्धों को जनरल डिब्बे से पकड़ लिया गया।

उल्लेखनीय है रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

सोशल मीडिया में वायरल हुए एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा