Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

हत्या मामले की पीड़ितों में से बड़ी बहन को नौकरी के लिए कदम उठाएगी केरलम सरकार: चेन्निथला

पलक्कड़ (केरलम), 19 अक्टूबर (भाषा) केरलम के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने सोमवार को कहा कि सरकार उन दो बहनों में से बड़ी बहन को नौकरी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी, जिनके माता-पिता और दादी की उनके पड़ोसी चेंथमारा ने हत्या कर दी थी।

चेंथमारा को एक सत्र अदालत ने जनवरी 2025 में लड़की के पिता सुधाकरन और उनकी मां लक्ष्मी की पोथुंडी स्थित उनके घर में हत्या करने के मामले में इस वर्ष जुलाई में फांसी की सजा सुनाई थी।

इससे पहले, चेंथमारा ने 2019 में सुधाकरन की पत्नी की भी हत्या कर दी थी। उसे संदेह था कि सुधाकरन की पत्नी के कारण ही उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर चले गए थे।

अदालत ने दोषी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था और परिवार की बड़ी बेटी को सरकारी नौकरी देने की सिफारिश की थी।

चेन्निथला ने सोमवार को पलक्कड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए थंगप्पन के आवास पर दोनों बहनों से मुलाकात की और बड़ी बहन को नौकरी दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।

बड़ी बहन ने मंत्री से कहा कि यदि उसे जल्द नौकरी मिल जाती है, तो वह अपनी छोटी बहन और नानी की देखभाल कर सकेगी। चेन्निथला ने कहा कि उन्होंने पुलिस को दोनों बहनों को हरसंभव सहायता देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि बड़ी बेटी की नौकरी के लिए आवेदन मिलते ही वह मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा करेंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा अमित

अमित