Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

फिल्म निर्माता अमित जानी का आरोप, सोनीपत में हथियार दिखाकर उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश

सोनीपत, 19 अक्टूबर (भाषा) फिल्म निर्माता अमित जानी ने आरोप लगाया है कि सोनीपत में कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी एसयूवी गाड़ी का पीछा किया और हथियार दिखाकर उसे रोकने की कोशिश की।

शिकायत के अनुसार, यह घटना रविवार शाम उस समय हुई, जब जानी कुछ अन्य लोगों के साथ एसयूवी गाड़ी में जम्मू से नोएडा लौट रहे थे।

जानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उनके चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और सोनीपत के एक पुलिस थाने में प्रवेश करके उनकी जान बचाई।

शिकायत के मुताबिक, एक सफेद कार काफी दूर तक उनकी एसयूवी का पीछा करती रही और फिर उसे ओवरटेक कर लिया। सफेद कार के चालक ने वाहन से हाथ बाहर निकालकर एसयूवी को रुकने का इशारा किया। इसके बाद उसने हथियार भी दिखाया।

शिकायत में कहा गया है कि पहले मिल चुकी धमकियों को देखते हुए खतरे का अंदेशा होने पर एसयूवी में बैठे जानी ने अपने चालक से गाड़ी तेजी से चलाने को कहा। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन हेल्पलाइन ‘112’ पर पुलिस को सूचना दी।

शिकायत के अनुसार, सफेद कार ने कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे तक एसयूवी का पीछा किया।

सोनीपत पुलिस के एक अधिकारी ने संपर्क किए जाने पर बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव