जयपुर, 19 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में तीन संदिग्धों को सोमवार को कोटा में पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कोटा शहर की पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।
कोटा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, 'शहर की पुलिस ने आज कोटा स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।' हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं बताई गई है।
उल्लेखनीय है रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
सोशल मीडिया में वायरल हुए एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा