Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

राजस्थान में इस सप्ताह मौसम सूखा रहने की संभावना

जयपुर, 19 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में अभी कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह तक बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के अजमेर, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, झालावाड़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश सपोटरा (करौली) में 28 मिलीमीटर दर्ज की गई।

इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज 19 अक्टूबर से राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर भागों में आगामी 5-6 दिन मौसम सूखा रहेगा।

हालांकि उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23-24 अक्टूबर को सक्रिय होने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा