Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

उप्र : काली मंदिर में रहने और पूजा करने को लेकर दलित व्यक्ति से मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया (उप्र), 19 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में काली मंदिर में रहने और पूजा करने को लेकर एक दलित व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव निवासी नगीना राम की तहरीर पर रविवार देर रात विशाल सिंह और अंकित सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के मुताबिक, नगीना राम गांव के काली मंदिर में रहते हैं और वहां पूजा करते हैं। आरोप है कि इसी बात को लेकर रविवार शाम विशाल सिंह और अंकित सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक अपशब्द कहे। इसके बाद दोनों ने उनकी पिटाई की।

शिकायत के अनुसार, पास के खेत में काम कर रहे लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने मंदिर के गेट पर ताला लगाकर नगीना राम को अंदर बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनके घर जाकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

रसड़ा कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने सोमवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा