Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

वाराणसी में ट्रक की टक्कर से सेल्फी ले रहे चार दोस्तों की मौत

वाराणसी, 19 अक्टूबर (भाषा) वाराणसी जिले में सोमवार सुबह विंध्याचल धाम से दर्शन कर वापस वाराणसी लौटते समय प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग के ओवरब्रिज पर खड़े होकर सेल्फी लेते समय तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस के अनुसार वाराणसी के शिवपुरी से आठ युवक विंध्याचल दर्शन के लिए मिर्जापुर गए थे। वे दर्शन करके लौटते समय सोमवार सुबह रूपापुर स्थित ओवरब्रिज पर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर सेल्फी लेने लगे। इसी बीच प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी और पास में ही सेल्फी ले रहे युवकों को कुचल दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अमन यादव, गोलू यादव और आलोक मिश्रा के रूप में हुई है, जबकि चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

घायलों में से कन्हैया यादव और निखिल कुमार की हालत गंभीर है। तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

भाषा सं जफर वैभव

वैभव