देहरादून, 19 अक्टूबर (भाषा) डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की ।
बिसेन को यहां लोकभवन में आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी तथा मुख्य सचिव आनंद बर्धन समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे ।
बिसेन ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया है जो पांच साल से अधिक समय तक प्रदेश के राज्यपाल रहे ।
बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व सांसद रह चुके हैं ।
भाषा दीप्ति मनीषा
मनीषा