Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सिंधू सहित भारतीय खिलाड़ियों की निगाह फ्रेंच ओपन में वापसी पर

पेरिस, 19 अक्टूबर (भाषा) अनुभवी पीवी सिंधू की अगुुवाई में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हाल के अपने खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले 950,000 अमेरिकी डॉलर इनामी फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू महिला एकल के पहले दौर में दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त आन से यंग का सामना करेंगी, जबकि पुरुष एकल में छठी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन पहले मुकाबले में जापान के कोदाई नाराओका से भिड़ेंगे।

पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन में भी सिंधू पहले दौर में ही जर्मनी की यवोन ली से हार गई थी और उन्हें यंग को चुनौती देने के लिए अपने खेल का स्तर काफी बढ़ाना होगा।

लक्ष्य पीठ की चोट से उबरकर नाराओका को हराने और एशियाई खेलों की पुरुष टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाने में सफल रहे थे, लेकिन उसके बाद से उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत का पहला मुकाबला हमवतन आयुष शेट्टी से होगा।

पुरुष युगल मेंं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी एशियाई खेलों के पहले दौर में बाहर हो गए थे। फ्रेंच ओपन में उनका सामना फ्रांस के दो भाइयों क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव से होगा।

महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी पहले दौर में ताइवान की लिन चिह-चुन और यांग चू युन से भिड़ेगी।

महिला एकल में भारत की दो उभरती हुई खिलाड़ी तन्वी शर्मा और इशारानी बरुआ पहले दौर में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

अश्मिता चालिहा चीन की हान कियान शी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी, जबकि उन्नति हुडा का सामना जापान की रिको गुंजी से होगा।

देविका सिहाग पहले दौर में इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी का सामना करेगी।

भाषा

पंत

पंत