Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्री से 4.03 करोड़ रुपये मूल्य का तीन किलोग्राम सोना जब्त

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आए एक भारतीय यात्री के पास से 3.2 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें जब्त की गईं, जिनकी कीमत करीब 4.03 करोड़ रुपये है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक बयान में दी गई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 19 अक्टूबर को यहां पहुंचे यात्री को मौके पर की गई ‘प्रोफाइलिंग’ के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका।

बयान में कहा गया कि यात्री के सामान की विस्तृत तलाशी के दौरान 'फ्लोर स्प्रिंग' के अंदर छिपाकर रखी गई सोने की छड़ें बरामद हुईं।

'फ्लोर स्प्रिंग' एक यांत्रिक उपकरण है, जिसे फर्श के नीचे, आमतौर पर दरवाजे के पास लगाया जाता है। यह दरवाजे को खोलने और बंद करने की स्वचालित प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।

बयान के अनुसार, इस मामले में कथित तौर पर सोने की छड़ों को छिपाने और जांच के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए इस उपकरण का इस्तेमाल किया गया था।

बयान में कहा गया कि सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव