Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

कोकिला के फाइनल में पहुंचकर जूडो में भारत का पदक पक्का किया

नागोया, 19 अक्टूबर (भाषा) भारत की दृष्टिबाधित जूडोका कोकिला ने सोमवार को यहां एशियाई पैरा खेलों के महिला जे2 श्रेणी के 52 किलोग्राम वर्ग में चीन की यी लियू को हराकर फाइनल में जगह बनाई और इस तरह से अपने लिए पदक पक्का कर दिया।

पिछले एशियाई पैरा खेलों में 48 किलोग्राम भार वर्ग से कम में कांस्य पदक जीतने वाली कोकिला ने 1-0 से जीत हासिल की। उन्होंने चीन की अपनी प्रतिद्वंदी के खिलाफ एक वाजा-अरी (दूसरा उच्चतम तकनीकी स्कोर) और एक युको (प्रभावी तकनीक के लिए स्कोर) दर्ज किया, जबकि चीन की खिलाड़ी केवल एक वाजा-अरी ही हासिल कर पाईं।

फाइनल में कोकिला का मुकाबला किर्गिस्तान की ऐबिके उलानबेक किज़ी से होगा।

हरियाणा के जींद जिले के कसुन गांव की रहने वाली कोकिला ने 2024 के पैरालंपिक खेलों में भी भाग लिया था।

जे2 श्रेणी उन जूडो खिलाड़ियों के लिए है जिनमें दृष्टिहीनता की अलग-अलग डिग्री होती है।

पुरुषों के वर्ग में कपिल परमार जे1 श्रेणी के 70 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। सेमीफाइनल में उन्हें इंडोनेशिया के जुनैदी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

जे1 श्रेणी में पूर्ण अंधापन से लेकर न्यूनतम प्रकाश बोध तक की दृष्टिहीनता शामिल है।

भाषा

पंत

पंत