Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

वृन्दावन में निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला सहित दो मजदूरों की मौत

मथुरा (उप्र), 19 अक्तूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन के रमणरेती क्षेत्र में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरकर एक महिला सहित दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में श्याम श्याम धाम के समीप एक गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर रविवार को दीवार तोड़ने का काम किया जा रहा था। जिसमें बाटी गांव निवासी युवक कप्तान (30) व मध्य प्रदेश निवासी महिला मजदूर रचना (27) काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि रविवार को दीवार तोड़ते समय दोनों मजदूर अचानक जर्जर दीवार के साथ परिसर के पिछले हिस्से में स्थित गौशाला में गिर गए। सिंह ने बताया कि महिला मजदूर रचना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कप्तान को रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा देर रात उसकी भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भवन स्वामी एवं ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों शव पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिए गए हैं।

भाषा सं जफर वैभव

वैभव