Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

एमबाप्पे ने बिखेरी चमक, गोमेज ने दिलाई बैकहम की याद

मैड्रिड, 19 अक्टूबर (एपी) काइलियन एमबाप्पे ने दो गोल करके रियाल मैड्रिड को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में आसान जीत दिलाई जबकि डिएगो गोमेज ने प्रीमियर लीग में 50 मीटर की दूरी से गोल करके डेविड बैकहम की याद ताजा कर दी।

एमबाप्पे ने एक शानदार गोल किया और पेनल्टी किक को गोल में बदला जिससे रियाल मैड्रिड ने रविवार को विनीसियस जूनियर के निलंबन के कारण बाहर होने के बावजूद सेविला को 4-1 से हरा दिया।

रियाल मैड्रिड इस जीत से एटलेटिको मैड्रिड और शीर्ष स्थान पर मौजूद बार्सिलोना के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इंग्लैंड में प्रीमियर लीग में ब्राइटन की क्रिस्टल पैलेस पर 5-0 की जीत में गोमेज़ ने मैदान के बीच से शॉट लगाकर गोल किया जबकि आर्सेनल ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को हराया।

गोमेज ने सातवें मिनट में 50 मीटर की दूरी से शॉट लगाकर गेंद को क्रिस्टल पैलेस के गोलकीपर वाल्टर बेनिटेज़ के ऊपर से नेट में पहुंचा दिया।

पैराग्वे के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के इस शॉट ने 1996-97 के प्रीमियर लीग सत्र के पहले दिन बैकहम के मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से विंबलडन के खिलाफ किए गए इसी तरह के गोल की यादें ताजा कर दीं। बैकहम के इस गोल को प्रीमियर लीग के सर्वश्रेष्ठ गोल में से एक माना जाता है।

फ्रीबर्ग ने सत्र की अपनी पहली हार के साथ बुंडेसलिगा में पहला स्थान हासिल करने का मौका गंवा दिया। उसे बायर लेवरकुसेन ने 2-1 से हराया। फ्रांस की लीग में मोनाको को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। उसकी टीम लोरिएंट से 1-0 से हार गई।

एपी

पंत

पंत