Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

बेंगलुरु में किरायेदारों ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की

बेंगलुरु, 19 अक्टूबर (भाषा) बेंगलुरु में किराये का भुगतान नहीं करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो किरायेदारों ने कथित तौर पर 42 वर्षीय एक अधिवक्ता की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान पट्टंदूर अग्रहारा निवासी मंजूनाथ के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना रविवार आधी रात के करीब हुई। दोनों आरोपी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किराये का भुगतान नहीं करने को लेकर अधिवक्ता और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी जिसके करीब एक घंटे बाद गोलीबारी की घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि गोली अधिवक्ता के सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। गोलीबारी के तुरंत बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि व्हाइटफील्ड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव