Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

चीन की अर्थव्यवस्था पिछली तिमाही में 4.5 प्रतिशत बढ़ी, अनुमान से बेहतर प्रदर्शन

हांगकांग, 19 अक्टूबर (एपी) चीन ने सोमवार को बताया कि जुलाई से सितंबर की तिमाही में उसकी अर्थव्यवस्था में पिछले साल के मुकाबले 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अनुमान से बेहतर रहे ये आधिकारिक आंकड़े अप्रैल और जून की अवधि में दर्ज 4.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से अधिक हैं। हालांकि चीनी नेतृत्व ने पूरे साल के लिए 4.5 से पांच प्रतिशत की विकास दर का लक्ष्य रखा है जो पिछले साल की पांच प्रतिशत की वृद्धि दर से कम है।

इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चीन की 2026 की आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाकर 4.5 प्रतिशत कर दिया था। यह बीजिंग के तय लक्ष्य की निचली सीमा के बराबर है।

चीन की घरेलू मांग कमजोर हुई है। इसके पीछे कई वर्षों से जारी रियल एस्टेट बाजार की मंदी एक प्रमुख कारण है। हालांकि मजबूत निर्यात एक सकारात्मक पहलू बना हुआ है।

एपी सुरभि शोभना

शोभना