लास वेगास, 19 अक्टूबर (एपी) लास वेगास के मुख्य हवाई अड्डे पर उड़ान भरने की तैयारी के दौरान एक निजी विमान रनवे के आखिरी छोर से आगे निकल गया और हवाई अड्डे की चारदीवारी पर लगी बाड़ से टकरा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रवक्ता मोनिका बर्टाकी ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ‘डसॉल्ट फाल्कन 50’ विमान किस वजह से रनवे से आगे निकल गया।
घटना के बाद निरीक्षण के लिए दो रनवे बंद कर दिए गए। इसके अलावा, संघीय विमानन प्रशासन ने निर्धारित उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया, जिससे उड़ानों में देरी हुई।
इस हवाई अड्डे पर अगस्त 2026 तक 3.70 लाख से अधिक उड़ानों का संचालन हो चुका था और यहां से तीन करोड़ 40 लाख से अधिक यात्री कर चुके हैं। एपी तान्या शोभना
शोभना