Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

तेल अवीव से वियना जा रहे विमान को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया

सोफिया, 19 अक्टूबर (एपी) इजराइल के तेल अवीव से वियना जा रहे एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया के सोफिया में आपात स्थिति में उतारा गया। बुल्गारिया के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।

बुल्गारिया के राष्ट्रीय टेलीविजन (बीएनटी) ने परिवहन मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि रविवार शाम वियना जा रहे इस विमान में 51 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

रिपोर्ट के अनुसार, चालक दल के एक सदस्य ने धमकी मिलने की सूचना दी थी जिसके बाद वायुसेना के एक लड़ाकू विमान ने विमान के उतरने तक उसे सुरक्षा प्रदान की।

प्रसारक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, विमानन कंपनी का नाम नहीं बताया गया है।

बुल्गारिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयरबस ए320 को धमकी मिली थी, जिसके बाद लड़ाकू विमान ने उसे सुरक्षा प्रदान की।

एपी

तान्या शोभना

शोभना