Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए उठाए गए ठोस कदमों का ब्योरा दें शाह: ‘आप’ नेता

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता बलतेज पन्नू ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पंजाब को नशे की समस्या पर उपदेश देने के बजाय यह बताना चाहिए कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के जरिए देश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं।

पन्नू दावा किया कि भगवंत मान सरकार द्वारा ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ अभियान के तहत निर्णायक कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद ही शाह नशे के मुद्दे पर बोलने लगे हैं।

आप नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमित शाह जी, आप केंद्रीय गृह मंत्री हैं और पंजाब आपका स्वागत करता है। पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ अभियान शुरू किए जाने के बाद ही आपको अचानक नशे की समस्या की याद क्यों आने लगी?’’

उन्होंने पूछा, ‘‘आपको पंजाब के लोगों को यह भी बताना चाहिए कि मुंद्रा बंदरगाह के रास्ते देश में नशीले पदार्थों की खेप आने से रोकने के लिए आपने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं?’’

पन्नू की यह प्रतिक्रिया शाह के 20 अक्टूबर को प्रस्तावित पंजाब दौरे के संदर्भ में आई।

भाषा गोला रंजन

रंजन