Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

झोटा हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (भाषा) फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।

झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर के भीतर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह दवा की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे।

झोटा पर गोली चलाने वाले मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि झोटा ने एक बुजुर्ग को नशीली दवा बेचने पर उससे सवाल किया था।

खालसा ने अपने पत्र में झोटा की हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपने की मांग की।

अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता खालसा ने मुख्य आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने के आरोपों का जिक्र करते हुए उसके शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने की भी जांच कराने की मांग की।

उन्होंने आशंका जताई कि स्थानीय पुलिस की जांच प्रभावित हो सकती है, जिससे झोटा के परिवार का स्थानीय स्तर पर जांच से भरोसा उठ गया है।

भाषा गोला रंजन

रंजन