Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

सोनभद्र में भाजपा विधायक का वाट्सएप नंबर हैक कर पैसे की मांग, प्राथमिकी दर्ज

सोनभद्र (उप्र), 18 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सदर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक भूपेश चौबे का वाट्सएप नंबर कथित तौर पर हैक कर कुछ लोगों से पैसे मांगे गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने रविवार देर शाम बताया कि विधायक भूपेश चौबे ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका वाट्सएप मोबाइल नंबर किसी ने हैक कर लिया है।

एसपी के मुताबिक, विधायक ने पुलिस को बताया कि हैकर ने कुछ मोबाइल नंबरों पर संदेश भेजकर पैसों की मांग की थी। उन्होंने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विधायक भूपेश चौबे ने भी उनका मोबाइल नंबर हैक किए जाने की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह से पैसे या अन्य धनराशि की मांग किए जाने पर ध्यान न दें।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन