Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

झारखंड के गिरिडीह में गैस सिलेंडर फटने से महिला और उसकी चार वर्षीय भतीजी की मौत

गिरिडीह, 18 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार शाम रसोई गैस (एलपीजी) का सिलेंडर फटने से एक महिला और उसकी चार वर्षीय भतीजी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, खाना बनाते समय पांच किलोग्राम का गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि मंगासो गांव की निवासी कविता देवी (26) ने जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर फेंकने की कोशिश की।

हालांकि, जलता हुआ सिलेंडर दीवार से टकराकर फट गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में कविता देवी घायल हो गईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी भतीजी शीतल कुमारी (4) की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, परिजनों और ग्रामीणों के अनुरोध पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन