Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से बात की, मुंबई पुलिस आयुक्त को हमलावरों को जल्द पकड़ने का निर्देश

मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और अभिनेता से बात की।

फडणवीस ने पुलिस आयुक्त देवेन भारती से घटना की जानकारी मांगी और उनसे कहा कि वे हमलावरों को जल्द पकड़ें, जांच में तेजी लाएं और इसके लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने श्रॉफ से फोन पर बात की और उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा और श्रॉफ से कहा कि वे चिंता न करें।

गृह विभाग संभाल रहे फडणवीस ने अभिनेता से कहा, “हम सब आपके साथ हैं। हम जल्द ही आरोपियों को ढूंढ निकालेंगे। आप चिंता न करें।”

भाषा प्रशांत रंजन

रंजन