पुणे, 18 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि अजित पवार के निधन के कारण पवार परिवार इस साल दीपावली का त्योहार नहीं मनाएगा।
सुले ने कहा, ‘‘हमारे परिवार के मुखिया -दादा, अब हमारे बीच नहीं रहे। इसलिए, इस साल पवार परिवार में दीपावली का कोई जश्न नहीं होगा।’’
अजित पवार का इस साल 28 जनवरी को एक विमान हादसे में निधन हो गया था।
बारामती से सांसद सुले ने कहा, ‘‘हमने एक व्यक्तिगत क्षति झेली है। हमारे भाई, जो हमारे परिवार के मुखिया थे, अब नहीं रहे। इसके साथ ही, जिन लोगों की बदौलत हम सब यहां हैं, वे भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वास्तव में जश्न मनाने जैसा कुछ भी नहीं है।’’
उन्होंने कहा, 'पवार परिवार के तीन सदस्यों -जय, युगेंद्र और रेवती- का इसी साल विवाह हुआ है और यह उनकी पहली दीपावली होती। हालांकि, अजित पवार के निधन के कारण परिवार यह त्योहार नहीं मनाएगा।’’
सुले ने राज्य में पड़े गंभीर सूखे की स्थिति और देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भी बात की।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश