भुवनेश्वर, 18 अक्टूबर (भाषा) बीजू जनता दल (बीजद) ने पार्टी नेता सुजाता राउत कार्तिकेयन को निशाना बनाकर कृत्रिम मेधा (एआई) से बनाए गए फर्जी वीडियो और उनकी आवाज की नकल वाली सामग्री प्रसारित किए जाने के मामले में रविवार को भुवनेश्वर के कैपिटल थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बीजद नेता अमृता मिश्रा ने यह शिकायत दर्ज कराई और सोशल मीडिया पर कथित रूप से वीडियो प्रसारित करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पार्टी ने शिकायत में आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने कृत्रिम मेधा और आवाज की नकल तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी सामग्री तैयार की और उसे प्रसारित किया।
इसमें एक ऐसा वीडियो भी शामिल है, जिसमें कार्तिकेयन को छात्र चुनावों के संबंध में केंद्रपाड़ा स्वायत्त महाविद्यालय के प्राचार्य को धमकी देते हुए कथित तौर पर देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर अपलोड किया गया था।
बीजद ने इन खातों को संचालित करने वाले लोगों की तत्काल पहचान करने और मामले में शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश