Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने शंघाई मास्टर्स का खिताब जीता

शंघाई, 18 अक्टूबर (एपी) अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने रविवार को एक सेट और एक ब्रेक से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए राफेल जोडार को 1-6, 7-6 (5), 6-4 से हराकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

यह इस साल उनका तीसरा खिताब और करियर का अब तक का सबसे बड़ा खिताब है।

स्पेन के 25वीं वरीयता प्राप्त डेविडोविच फोकिना अपने करियर के पहले पांच फाइनल हार गए थे जिसमें 2022 में मोंटे कार्लो मास्टर्स का फाइनल भी शामिल था।

इस साल उनके अन्य दो खिताब जून में मल्लोर्का में ग्रास कोर्ट पर और पिछले महीने चीन में चेंगदू ओपन में आए थे। ये दोनों एटीपी 250 टूर्नामेंट थे।

खिताब जीतने के बाद डेविडोविच फोकिना ने शंघाई मास्टर्स की ट्रॉफी को कसकर पकड़ा और चूम लिया।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर