Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर यात्री से दो किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद, 18 अक्टूबर (भाषा) अहमदाबाद हवाई अड्डे पर वियतनाम से आए एक यात्री के पास से करीब दो किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद उसे और खेप लेने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, अहमदाबाद सीमा शुल्क विभाग की विमान संबंधी खुफिया इकाई (एआईयू) के अधिकारियों ने हो ची मिन्ह सिटी से विमान संख्या वी जे-1805 से सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे 24 वर्षीय एक व्यक्ति को रोका।

एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि यात्री की पहचान गांधीनगर जिले के कलोल निवासी धर्मेंद्र यादव (24) के रूप में हुई है।

विज्ञप्ति के अनुसार, सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को एक हैंडबैग में छिपाकर रखे गए हरे रंग के संदिग्ध पदार्थ के सात पैकेट मिले। पैकेट सहित इस पदार्थ का कुल वजन करीब 2,117 ग्राम था।

बयान में कहा गया कि शुरुआती जांच में सभी सात पैकेट में गांजा होने के संकेत मिले।

जांचकर्ताओं ने यादव को लेने हवाई अड्डे पहुंचे व्यक्ति की पहचान पीयूष प्रजापति (21) के रूप में की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की आगे जांच की जा रही है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश