Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

युवा कांग्रेस के डिजिटल अभियान में 'भारत के रावण के दस सिर' चुनने को कहा गया

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग के बीच युवा कांग्रेस ने रविवार को एक डिजिटल अभियान शुरू किया, जिसके तहत लोगों से 'भारत के रावण के दस सिर' चुनने के लिए मतदान करने की अपील की गई है।

कांग्रेस की युवा इकाई की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 'डिजिटल रावण दहन' नाम के इस अभियान के तहत लोगों से वेबसाइट ‘चलो जंतर-मंतर डॉट कॉम’ के माध्यम से उन लोगों की पहचान करने को कहा गया है, जिन्हें वे देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल से जोड़कर देखते हैं। अभियान का समापन मंगलवार शाम साढ़े सात बजे वर्चुअल रावण दहन के साथ होगा।

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को चुनावी पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताएं व्यक्त करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।

आईवाईसी ने छात्रों, युवा पेशेवरों और नागरिकों को अभियान की वेबसाइट के माध्यम से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश