देहरादून, 18 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के राज्यपाल नामित किये गए डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार शाम देहरादून पहुंचे, जहां जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर राज्य पुलिस ने उन्हें सलामी गारद पेश किया।
हवाई अड्डे पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी आशीष चौहान ने उनका स्वागत किया।
बिसेन सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।
रविवार को, राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेवानिवृत्त) जनरल गुरमीत सिंह ने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद लोक भवन से विदाई ली।
इस दौरान, सिंह ने लोक भवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सहयोग, समर्पण और टीम भावना के लिए धन्यवाद दिया।
इससे पहले, एक संक्षिप्त समारोह में, राज्यपाल के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘‘अनथक युयुत्सा’’ का विमोचन किया गया। इस पुस्तक के लेखक प्रोफेसर अधीर कुमार हैं।
भाषा सुभाष नरेश
नरेश