Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

तमिलनाडु में 100 करोड़ रु से अधिक की 137 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त, चार गिरफ्तार

चेन्नई, 18 अक्टूबर (भाषा) राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 137 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने इसे हाल के वर्षों में तटीय इलाकों में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक बताया।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस सिलसिले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने 16 और 17 अक्टूबर को निगरानी एवं कार्रवाई अभियान चलाया और तटीय इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक संदिग्ध गिरोह का भंडाफोड़ किया।

इसमें कहा गया है कि गिरोह की योजना मादक पदार्थों को समुद्र के बीच में दूसरे जहाज या नाव को सौंपकर श्रीलंका में तस्करी करने की थी।

अधिकारियों ने नागापट्टिनम जिले के एक तटीय गांव में तलाशी के दौरान छह बड़े बैग बरामद किए, जिनमें चांदी की पन्नी में लिपटे 27 पैकेट थे। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग पांच किलोग्राम था।

विज्ञप्ति के अनुसार, पैकेटों में सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ मिला, जिसके उच्च शुद्धता वाला मेथामफेटामाइन होने का संदेह है।

डीआरआई ने संदिग्ध सरगना के ठिकाने पर एक साथ तलाशी अभियान चलाकर 10 लाख रुपये नकद भी जब्त किए। संदेह है कि यह रकम मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त हुई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मादक पदार्थों की ढुलाई में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई दो चार पहिया गाड़ियां और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश