नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) भारत के अमन देव और मौसम सुहाग ने रविवार को मोंटेनेग्रो के बुडवा में चल रही विश्व मुक्केबाजी अंडर-19 चैंपियनशिप में अपने-अपने भार वर्गों में आसान जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
अमन ने पुरुषों के 50 किग्रा भार वर्ग में हंगरी के लास्जलो पापाई के खिलाफ तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखा और सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से जीत हासिल की।
मौसम ने पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में लातविया के रोमान्स इलजिन्स को आसानी से हराया।
अन्य मुकाबलों में आदित्य का सामना पुरुषों के 55 किग्रा भार वर्ग में अमेरिका के क्रिस्टियन पेज से होना है जबकि त्रिदेव पुरुषों के 85 किग्रा वर्ग के मुकाबले में पोलैंड के काजेतान बाजेर्ट से भिड़ेंगे।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता