Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

पाकिस्तान की 2035 तक चंद्रमा पर उतरने की योजना : मंत्री

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 18 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को विस्तार देने की कोशिशों के तहत 2035 तक चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य रखा है। योजना मंत्री अहसान इकबाल ने रविवार को यह जानकारी दी।

पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए, इकबाल ने कहा कि चीन के साथ सहयोग से पाकिस्तान को अंतरिक्ष अन्वेषण में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का “पहला अंतरिक्ष यात्री 25 नवंबर को चीन के अंतरिक्ष केंद्र से एक अंतरिक्ष मिशन पर रवाना होगा, जबकि देश का लक्ष्य 2035 तक चंद्रमा पर उतरना है।”

मंत्री ने कृषि, संचार, जलवायु निगरानी, ​​शिक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीकी प्रगति के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरिक्ष अन्वेषण अत्यंत आवश्यक हैं।

नारोवाल में ‘स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमीशन’ (एसयूपीएआरसीओ) के सहयोग से पहली बार ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2026’ मनाया गया। इसका उद्देश्य युवाओं के बीच अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक तकनीक के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

इकबाल ने कहा कि उच्च शिक्षा तक बेहतर पहुंच उन छात्रों को शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बना रही है, जिन्हें पहले आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ता था।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश