रायपुर, 18 अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 20 ओवर में आठ विकेट पर 102 रन ही बनाने दिए।
जिम्बाब्वे के लिए चिपो मुगेरी टिरिपानो 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं।
कप्तान जोसफिने एनकोमो ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया। बाकी की खिलाड़ी दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सकीं।
भारत के लिए निकी प्रसाद ने दो जबकि क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने एक एक विकेट झटका।
भाषा नमिता
नमिता
नमिता