नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रविवार को एक लग्जरी कार में आग लग गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि शाम 6:26 बजे एक बीएमडब्ल्यू कार में आग लगने की सूचना मिली थी।
डीएफएस के अधिकारी ने कहा, 'हमने दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा और आधे घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।'
उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
भाषा सुमित नरेश
नरेश