Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

आईएसएल: गत चैंपियन ईस्ट बंगाल ने चर्चिल ब्रदर्स को 4-0 से हराया

फातोर्दा, 18 अक्टूबर (भाषा) गत चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए चर्चिल ब्रदर्स को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

कोच एंटोनियो हबास की टीम की जीत में डैनी रमिरेज और एडमंड लालरिंडिका ने एक एक गोल किए जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी बिपिन सिंह ने दो गोल दागे

गत चैंपियन ईस्ट बंगाल ने अपने अभियान की शुरुआत में ही दमदार प्रदर्शन करके अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

चर्चिल ब्रदर्स ने इससे पहले मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से हराकर अपने सत्र का आगाज किया था। अब उसकी नजरें एक सप्ताह बाद पंजाब एफसी के खिलाफ मुकाबले में वापसी करने पर होंगी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर