मंगलुरु, 18 अक्टूबर (भाषा) मैसुरु स्थित एक गैर-सरकारी संगठन के हस्तक्षेप के बाद मंगलुरु में एक चर्च से जुड़े पादरी को नाबालिग लड़कों के यौन शोषण के आरोप में शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान फादर साइप्रियन पिंटो के रूप में हुई है। वह 1988 से सेवा में है और मंगलुरु के वालेंसिया स्थित सेंट विंसेंट फेरर चर्च से जुड़ा था। पुलिस ने बताया कि उसे रविवार को एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया।
जांचकर्ताओं के अनुसार, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) 'ओडानाडी' इस मामले को सीधे मंगलुरु के पुलिस आयुक्त के संज्ञान में लाया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित लड़कों से मुलाकात की और औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कम से कम पांच बच्चों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश