नयी दिल्ली/लेह, 18 अक्टूबर (भाषा) भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अंधेरे और चुनौतीपूर्ण मौसम की परिस्थितियों के बीच गंभीर रूप से बीमार 30 वर्षीय एक व्यक्ति को सी-130जे विमान से लेह से दिल्ली तक पहुंचाया।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस अभियान के लिए उच्च स्तर की परिचालन तैयारी, पेशेवर समन्वय और समय पर कार्रवाई की आवश्यकता थी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरीज को शनिवार देर रात विमान से दिल्ली लाया गया।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय वायु सेना के सी-130जे विमान से गंभीर रूप से बीमार मरीज को आगे के इलाज के लिए लेह से दिल्ली के पालम वायु सेना स्टेशन लाया गया।
बयान में कहा गया है, ‘‘यह अभियान रात के अंधेरे और चुनौतीपूर्ण मौसम की परिस्थितियों में चलाया गया। इसके लिए उच्च स्तर की परिचालन तैयारी, पेशेवर समन्वय और समय पर कार्रवाई की आवश्यकता थी।’’
मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद मरीज को आगे के इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।
भाषा गोला नरेश
नरेश