Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

राजस्थान: कोटा में ओम बिरला ने 1,500 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कीं

कोटा, 18 अक्टूबर (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को यहां एक शिविर में 1,500 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कीं।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त माताएं मजबूत राष्ट्र की नींव हैं।

यह शिविर दुर्गाष्टमी के अवसर पर कोटा के ट्रैफिक गार्डन परिसर में ‘सुपोषित मां अभियान’ के तहत आयोजित किया गया।

बिरला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में इस पहल से 30,000 से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।

अभियान के तहत महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, जरूरी दवाएं और पौष्टिक आहार की किट उपलब्ध कराई जाती हैं।

कोटा-बूंदी से सांसद बिरला ने कहा कि इस कार्यक्रम का दायरा बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके तहत 20 महिला चिकित्सकों की एक समर्पित टीम चिकित्सा शिविरों और अस्पतालों में सेवाएं दे रही है तथा कार्यक्रम की लगातार निगरानी कर रही है।

भाषा जितेंद्र

जितेंद्र