Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पाकिस्तान की यात्रा करेंगे

इस्लामाबाद, 18 अक्टूबर (भाषा) मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान की राजकीय यात्रा करेंगे। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुइज्जू की यह यात्रा 11 साल बाद मालदीव के किसी राष्ट्रपति की पहली पाकिस्तान यात्रा होगी।

विदेश कार्यालय के अनुसार, इस यात्रा का विशेष महत्व है क्योंकि इस्लामाबाद और माले 1966 में स्थापित राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर पाकिस्तान आ रहे मुइज्जू के साथ उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद और मंत्रिमंडल के सदस्यों तथा वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यात्रा के दौरान मुइज्जू पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात करेंगे। जरदारी उनके सम्मान में राजकीय भोज का भी आयोजन करेंगे। मुइज्जू प्रधानमंत्री शरीफ के साथ सीमित स्तर और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे।

भाषा योगेश सुभाष

सुभाष