Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

उप्र: हापुड़ में मारपीट के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, दो लोग हिरासत में

हापुड़, 18 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक आटा मिल में रविवार को कथित तौर पर कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मधुबन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच के आदेश दिए।

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी नसीम अहमद (55) रविवार को जरोठी रोड स्थित एक आटा मिल में किसी विज्ञापन के सिलसिले में गए थे।

परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मिल में मौजूद लोगों ने उनकी पिटाई की और इस दौरान नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल नसीम को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

सिंह ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच में तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के परिजनों ने दावा किया कि नसीम अहमद पत्रकार थे हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र