Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

तलवार पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर, अगले सत्र के लिए डीपी वर्ल्ड टूर कार्ड हासिल किया

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) सप्तक तलवार ने पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष स्थान हासिल कर अगले सत्र के लिए डीपी वर्ल्ड टूर का कार्ड हासिल किया।

तलवार ने 15 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए आठ बार शीर्ष 10 में जगह बनाई। इसमें इंडोरामा वेंचर्स ओपन का खिताब भी शामिल है। इस प्रदर्शन के दम पर वह पूरे सत्र की रैंकिंग में शीर्ष पर रहे और उन्हें डीपी वर्ल्ड टूर में खेलने का अवसर मिला।

तलवार ने कहा, ‘‘यह साल निरंतर अच्छे प्रदर्शन वाला रहा है और एक गोल्फर के तौर पर मेरा विकास हुआ है। पीजीटीआई टूर पर यह मेरा चौथा साल है। मैं अन्य खिलाड़ियों से मिली सीख का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ना चाहूंगा।’’

भाषा सुधीर नमिता

नमिता