Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

पुरुष राष्ट्रीय हॉकी: हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सेमीफाइनल में

झांसी, 18 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने रविवार को यहां अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज करके 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के डिवीजन ए के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पहले क्वार्टर फाइनल में हॉकी हरियाणा ने हॉकी चंडीगढ़ को 5-1 से करारी शिकस्त दी।

इसके बाद हॉकी पंजाब ने हॉकी महाराष्ट्र पर शूटआउट में 5-4 से जीत दर्ज की।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी बंगाल को 5-3 से हराया।

उत्तर प्रदेश हॉकी ने चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल में मणिपुर हॉकी को 4-2 से पराजित किया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर