Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

फ्रांस में चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर की नीलामी रोकने की अपील

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (भाषा) केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से अजय जग्गा नाम के एक वकील ने रविवार को आग्रह किया कि वे शहर की विरासत से संबंधित और स्विस-फ्रेंच वास्तुकार पियरे जेनेरेट द्वारा डिजाइन किए गए नौ फर्नीचर की प्रस्तावित नीलामी रोकने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करें। यह नीलामी 25 अक्टूबर को फ्रांस के शांतीली स्थित ‘पेरिस ओइस एनशेरेस’ में आयोजित की जाएगी।

विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपे गए एक अभ्यावेदन में जग्गा ने इन वस्तुओं के मूल स्रोत और स्वामित्व की तत्काल पड़ताल करने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि जांच पूरी होने तक नीलामी रोक दी जाए।

अभ्यावेदन के मुताबिक, नीलामी सूची में कई वस्तुओं के बारे में बताया गया है कि वे चंडीगढ़ की प्रशासनिक इमारतों से आई हैं।

इन वस्तुओं में ‘सीनेट कमेटी’ की दो कुर्सियां, ‘एवोकाट’ आरामकुर्सी की एक जोड़ी, एक ‘एवोकाट’ सोफा, एक बुककेस, दफ्तर के लिए बेंत की कुर्सियां, एक ऐसा प्रशासनिक ऑफिस जिसे खोला और फिर से जोड़ा जा सकता है, तथा एक फाइल कैबिनेट शामिल हैं।

भाषा पारुल नेत्रपाल

नेत्रपाल